Posts

Showing posts from September, 2023

स्वामी हरिदास

 स्वामी हरिदास ने जब श्याम ( कृष्ण ) और श्यामा ( श्याम की प्रिया राधा ) का दर्शन किया तो उन्होंने ये पंक्तियाँ कहीं :- " माई री, सहज जोरी प्रकट भई, जु रंग की गौर स्याम घन दामिनी जैसे, प्रथम है हूती, अब हूँ, आगे हूँ, रही है, नं टरी है तैसे, अंग अंग की उजकाई सुघराई चतुराई सुंदरता ऐसे, हरिदास के स्वामी श्यामा-कुंजबिहारी सम वैसे वैसे ". सरल हिंदी अर्थ :-  " ओ माँ, विवस्त्र नग्न सहज अवस्था मे जोड़ी प्रकट हुई, जो रंग की, गोरा रंग राधा का और काला रंग श्याम का, मिलके, काले बादल और उसमे चमकने वाली बिजली( दामिनी ) की तरह है. आकर्षित करने वाली, पास बुलाने वाली निमंत्रणों याचिकाओं ( हूती ) मे ये प्रथम है, ऐसी कोई ना अब है ( अब हूँ ), और ना भविष्य मे आगे कभी ( आगे हूँ ) होगी, और अपने पास बुलाने वाली ऐसी कोई युक्ती ( टरी ) नही है. क्योंकि इनका तेजपुंज चमकता अंग अंग ( उजकाई ), सुडौल, कमनीय, आकर्षक तन-बदन ( सुघराई ), स्वभाव की चतुराई, और सुंदरता, ऐसी है जैसे हरिदास के स्वामी कृष्ण और राधा की थी. ये जोड़ी, श्याम और श्यामा, इनका रूप ठीक वैसा का वैसा है, जैसा कृष्ण और राधा का था, जब उन्होंने...